मंगला पशु बीमा योजना के तहत भीमसिंह को मिला दो पशुओं का लाभ

May 12, 2026 - 19:12
 0
मंगला पशु बीमा योजना के तहत भीमसिंह को मिला दो पशुओं का लाभ
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान सरकार की कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी मोबाइल वैन ग्राम रथ अभियान के तहत बयाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गुर्धानदी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहितकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
ग्राम पंचायत गुर्धानदी में आयोजित ग्राम रथ शिविर में गुर्धानदी निवासी भीमसिंह ने बताया कि अपनी  दो भैंसों का बीमा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत कराया था। कुछ समय बाद भैंसों की अचानक बीमारी के कारण मृत्यु हो गई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा।
 शिविर में भीमसिंह ने उपखण्ड अधिकारी दीपक मित्तल के समक्ष समस्या प्रस्तुत की और उपखण्ड अधिकारी के निर्देशन में पशुपालन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बीमा प्रक्रिया पूरी की गई और लाभार्थी भीमसिंह को मौके पर ही सहायता राशि प्रदान की गई। इस सहायता से भीमसिंह को आर्थिक संबल मिला और वे अपने पशुपालन कार्य को पुनः सुचारु रूप से शुरू कर सकेगा।
लाभार्थी भीमसिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मंगला पशु बीमा योजना पशुपालकों के लिए अत्यंत लाभकारी है और संकट के समय बड़ी सहायता प्रदान करती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................