श्याम बाबा के मंदिर में हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
कस्बे के प्रधान जी वाली गली में स्थित नवनिर्मित श्याम मंदिर में एकादशी के उपलक्ष में श्याम बाबा को आकर्षक फूलों से श्रृंगार किया गया । 56 भोग की झांकी सजाकर बाबा को भोग लगाया गया। शाम को सामूहिक सत्संग का आयोजन किया गया।
हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष आज बुधवार की एकादशी को अपरा एकादशी कहा जाता है। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। अनेक श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर, पूजा तथा दान-पुण्य किया । आज के दिन दान एवं पुण्य को विशेष फलदायी बताया गया है।
मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत रखने से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इधर कस्बे में अनाज मंडी के पीछे स्थित श्याम प्रभु के मंदिर में 14 मई को छप्पन भोग का एवं सत्संग का आयोजन किया जाएगा।


