जनगणना 2027: भीलवाड़ा नगर निगम में प्रथम चरण की शुरुआत, सुपरवाइजर सर्कल-001 ने संभाली कमान

May 16, 2026 - 19:51
 0
जनगणना 2027: भीलवाड़ा नगर निगम में प्रथम चरण की शुरुआत, सुपरवाइजर सर्कल-001 ने संभाली कमान

​भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) भारत सरकार के आगामी महाअभियान 'जनगणना 2027' के प्रथम चरण "मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO)" का आगाज़ भीलवाड़ा शहर में हो चुका है। नगर निगम भीलवाड़ा के चार्ज जनगणना अधिकारी एवं सचिव द्वारा जारी आदेशानुसार, यह कार्य दिनांक 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक योजनाबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा।
​इस महाअभियान को धरातल पर उतारने के लिए भीलवाड़ा नगर निगम के सभागार में शनिवार को सभी नियुक्त पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजर्स) को पहचान पत्र, नियुक्ति पत्र और विशेष जनगणना किट (बैग, कैप एवं आवश्यक प्रपत्र) सौंपकर फील्ड में रवाना किया गया।
​सुपरवाइजर सर्कल नम्बर 001: पुर और नागोरी मोहल्ला क्षेत्र में कार्य शुरू
​जनगणना कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए भीलवाड़ा शहर को विभिन्न सर्कलों में विभाजित किया गया है। सर्कल नंबर 001 की कमान राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नागौरी मोहल्ला (पुर) के उप प्राचार्य योगेश दाधीच को सौंपी गई है।
​सर्कल 001 के अंतर्गत पुर और उसके आस-पास के वार्डों व प्रमुख स्थानों को शामिल किया गया है। सुपरवाइजर योगेश दाधीच के निर्देशन में कुल 6 प्रगणक राजीव शर्मा, जितेन्द्र सिंह राणावत, सूरजमल कोली, वंदना दाधीच, श्रुति सारस्वत और आलिशा जैन घर-घर जाकर मकानों की नंबरिंग और सूचीकरण का कार्य करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................