भाजपा मंडल लक्ष्मणगढ़ कार्यसमिति की बैठक आयोजित

May 26, 2023 - 19:13
 0
भाजपा मंडल लक्ष्मणगढ़  कार्यसमिति की बैठक आयोजित

राजगढ़ (अलवर,राजस्थान/ महेंद्र अवस्थी) लक्ष्मणगढ़ भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक निजी कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट नरपत सिंह राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पंडा रहे। बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा व विगत समय में किए गए पार्टी कार्यक्रमों धरना प्रदर्शन एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया। इस मौके पर मुख्य वक्ता राजकुमार पंडा ने कहा कि चुनावी वर्ष है व यह कार्यकर्ताओं के लिए कमर तोड़ मेहनत का समय भी है। कार्यकर्ताओं को आपसी भेदभाव मिटाकर पार्टी एवं जनहित में कार्य करने की आवश्यकता है। पंडा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति में रहते हुए पन्ना प्रमुख तक के संगठन को मजबूत करने एंव भाजपा का विधायक एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने पर बल दिया। बैठक में जिला महामंत्री शिवलाल मीणा, मंडल प्रभारी शेरसिंह मीणा, ओमप्रकाश घेसल्या व संतोष बेरवा सहित अन्य ने विचार रखे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए गए। बैठक में सभी बूथ अध्यक्ष,शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारियों को भाजपा पार्टी का पहचान पत्र भी सौंपा गया। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह, रोहिताश शर्मा, मधु जैन रामनिवास यादव, राहुल पटेल,अमित कटारा,बाबूलाल चौधरी, मुकेश पांचाल, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................