जिला रोजगार कार्यालय अब संभागीय रोजगार कार्यालय के नाम से जाना जाएगा
भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के विभागीय पदों के पुनर्गठन एवं क्रमोन्नयन के फलस्वरूप जिला रोजगार कार्यालय का नाम परिवर्तित कर अब संभागीय रोजगार कार्यालय कर दिया गया है।
उपनिदेशक संभागीय रोजगार कार्यालय ने अवगत कराया है कि विभागीय पदों के पुनर्गठन एवं क्रमोन्नयन के फलस्वरूप जिला रोजगार कार्यालय का नाम परिवर्तित कर अब संभागीय रोजगार कार्यालय कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संभागीय रोजगार कार्यालय परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। भविष्य में विभाग से संबंधित समस्त पत्राचार, प्रशासनिक कार्यवाही एवं आधिकारिक संवाद संभागीय रोजगार कार्यालय के नाम से किया जाएगा। विभाग ने समस्त कार्यालयों, विभागों एवं संबंधित संस्थाओं से अनुरोध किया है कि आगामी समस्त पत्राचार एवं अभिलेखों में नवीन नाम संभागीय रोजगार कार्यालय का ही उपयोग करें।


