लोहागढ़ किले में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद पौधारोपण व स्वच्छता अभियान आयोजित; जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन ने मिलकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोहागढ किले में साफ-सफाई एवं बिहारी जी परिक्रमा मार्ग व उद्यान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक व नागरिक संगठनों ने शुक्रवार को पौधे रोपकर हरियालो राजस्थान का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान चलाकर जलस्रोतों की सफाई एवं आमजन को पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि आमजन वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाकर मिशन हरियालो राजस्थान में भागीदार बनेगें तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस पहल होगी।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण और हरित विकास को साकार करने के लिए जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संतुलन के लिए सभी को सामुहिक पहल करनी होगी तभी जाकर नई पीढ़ी को सुरक्षित पर्यावरण दे पायेगें। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में प्रकृति एवं पर्यावरण का विशेष महत्व रहा है, पौधे होंगे तो वर्षा अच्छी होगी, देश में खुशहाली भी आयेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय ने 5 साल में 50 करोड़ पौधों का लक्ष्य रखा है इससे हरा-भरा और स्वच्छ राजस्थान का सपना साकार होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जल के महत्व को देखते हुए अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया है तथा ईआरसीपी के माध्यम से वर्षाजल के सदुपयोग की पहल की है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को अधिक से अधिक संख्या मे पौधारोपरण कर देखभाल करने का आव्हान किया। सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के बारे में किये गए कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण एवं जल का सदुपयोग आवश्यक है। परम्परागत जलस्रोतों की सफाई के साथ उनमें पानी के आवक के रास्तों को भी अतिक्रमण मुक्त रखना होगा। उन्होंने आव्हान किया कि जिलेभर में पौधारोपण के लिए सभी विभिगों को लक्ष्य दिए गए है, इसमें आमजन एवं सामाजिक संगठन भी भागीदारी निभाएं।
जुटा कारवां तो हटा कचरा-
लोहगढ किले स्थित बिहारी परिक्रमा मार्ग एवं विभिन्न पार्कों में जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली विद्याथियों, सामाजिक नागरिक संगठनों ने नगर निगम की टीम के साथ विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान प्लास्टिक कचरा, परिक्रमा मार्ग में फैले पेड, पत्तियों के कचरे को एकत्रित कर नगर निगम के कचरा संग्रहण गाड़ियों से नगर निगम के सेग्रीगेशन सेंटर तक पहुंचाया गया।
पार्को में किया पौधारोपण
पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीडीए, नगर निगम, वन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में लोहागढ़ किले में फोर्ट वॉल के सहारे पार्कों में तथा आरडी गर्ल्स कॉलेज के पीछे स्थित पार्क में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, शहर राहुल सैनी, डीएफओ घना बीवी चेतन, उपवन संरक्षक सदीप कुमार, आयुक्त नगर निमम श्रवण विश्नोई, एसडीएम भारती गुप्ता, कोषाधिकारी डॉ. लोकेन्द्र सिंह, नगर निगम सचिव विजय प्रताप सहित जिला स्तरीय अधिकारी, गिरधारी तिवारी, भगवानदास शर्मा, अभयवीर सिंह सोंलकी, गिरधारी गुप्ता, मनोज भारद्वाज, सत्येन्द्र गोयल, कुलदीप पोषवाल, अनुराग तमरौली, ब्रज हरित सोसायटी के विष्णु शर्मा, अरविंद पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


