प्रशिक्षु पटवारियों को राजस्व कार्यों में दक्षता एवं नैतिक दायित्वों के निर्वहन के दिए निर्देश

Jun 9, 2026 - 20:29
 0
प्रशिक्षु पटवारियों को राजस्व कार्यों में दक्षता एवं नैतिक दायित्वों के निर्वहन के दिए निर्देश

भरतपुर, (कौशलेंद्र दत्तात्रेय) अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) घनश्याम शर्मा ने पटवार प्रशिक्षणशाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे परिवीक्षाधीन पटवारियों से मंगलवार को संवाद कर प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी ली।  
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने प्रशिक्षुओं से राजस्व संबंधी विभिन्न विषयों जमाबंदी लेखन एवं उसका स्वरूप, खसरा गिरदावरी, मौका रिपोर्ट तैयार करना, सीमाज्ञान के आवेदनों पर पटवारी रिपोर्ट तथा विभिन्न सहायता प्रपत्रों में पटवारी की भूमिका एवं उत्तरदायित्व से संबंधित प्रशिक्षण में दी गई जानकारी के बारे में जानकारी ली। प्रशिक्षु पटवारियों ने प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान के आधार पर संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत किए। उन्होंने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पटवारी प्रशासन की मूल एवं महत्वपूर्ण कड़ी है, जो ग्राम स्तर पर जिला कलक्टर के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पटवारी का दायित्व है कि वह अपने कार्यक्षेत्र में घटित होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं की सूचना समय पर एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ प्रशासन तक पहुंचाए। उन्होंने नैतिक आचरण एवं कर्तव्यनिष्ठा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक पटवारी को निष्पक्षता, तटस्थता एवं ईमानदारी के साथ अपने राजकीय दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए तथा उच्चाधिकारियों के निर्देशों का लोकहित में पूर्ण तत्परता से पालन करना चाहिए।
उन्होंने प्रशिक्षु पटवारियों को निर्देशित किया कि वे तहसील प्रशिक्षण के दौरान समस्त प्रपत्रों, अभिलेखों एवं व्यावहारिक कार्यों से संबंधित प्रशिक्षण को गंभीरता से ग्रहण करें, जिससे भविष्य में राजस्व प्रशासन के कार्यों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता, तहसीलदार अजय पारीक सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है