10 जून को होगा ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम, 12 से 14 जून तक जनकल्याण शिविर आयोजित

Jun 9, 2026 - 20:39
 0
10 जून को होगा ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम, 12 से 14 जून तक जनकल्याण शिविर आयोजित


भरतपुर, (कौशलेंद्र दत्तात्रेय)। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला कलक्टर के निर्देशानुसार 10 जून बुधवार को जिले में ब्लॉक स्तर पर ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम तथा 12 जून से 14 जून 2026 तक ग्राम पंचायत स्तर पर विकास एवं जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
उपनिदेशक आईसीडीएस सिकरामा चोयल ने बताया कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के तहत 10 जून को प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के लाभ तथा महिला कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 12 से 14 जून तक ग्राम पंचायत स्तर पर विकास एवं जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों का समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।  उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना, पोषण सामग्री वितरण, दुग्ध पाउडर, पूरक पोषण आहार एवं अन्य योजनाओं से संबंधित सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 
विभाग ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा कार्यक्रमों की रिपोर्ट निर्धारित समय पर कार्यालय को प्रेषित करें। जिला प्रशासन द्वारा इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु व्यापक तैयारियां की गई हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है