अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा ने सत्यनारायण शर्मा को भीलवाड़ा शहर अध्यक्ष मनोनीत

Jun 10, 2026 - 19:21
 0
अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा ने सत्यनारायण शर्मा को भीलवाड़ा शहर अध्यक्ष मनोनीत

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) सत्यनारायण शर्मा बने गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के शहर अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा जिला इकाई की बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से  सत्यनारायण शर्मा को भीलवाड़ा शहर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी कांतिचंद व्यास, रामपाल शर्मा, प्रभाकर चतुर्वेदी, चेतन चौबे, जगदीश चंद्र शर्मा एवं आर. एम. शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नवमनोनीत शहर अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा का उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें आगामी 15 दिनों में शहर कार्यकारिणी का गठन कर घोषणा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समाज हित के कार्यों को गति देने पर भी चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने सत्यनारायण शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................