कुम्हेर में नारी चौपाल का आयोजन, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

Jun 10, 2026 - 19:30
 0
कुम्हेर में नारी चौपाल का आयोजन, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

कुम्हेर, (विष्णु मित्तल)महिला एवं बाल विकास विभाग, कुम्हेर द्वारा पंचायत समिति सभागार में पंचायत समिति प्रधान देवी सिंह की अध्यक्षता में नारी चौपाल एवं शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक सशक्तिकरण के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विकास अधिकारी रणवीर सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) महेन्द्र अवस्थी, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भटावली, महिला पर्यवेक्षक संगीता कलवानिया, मिथलेश शर्मा, अनीता कुमारी, समस्त साथिनें, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंचायत समिति प्रधान देवी सिंह ने कहा कि “महिलाओं के सर्वांगीण विकास के बिना समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं है। सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के हित में संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”

विकास अधिकारी रणवीर सिंह ने कहा कि “नारी चौपाल महिलाओं को जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने का एक प्रभावी मंच है। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।”

सीडीपीओ महेन्द्र अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि “महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं साथिनों के माध्यम से इन योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है।”

सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं एवं अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न विभागीय योजनाओं, पोषण अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा महिला अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं जनजागरूकता से संबंधित शपथ भी दिलाई गई।

अंत में उपस्थित महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने महिला हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया तथा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................