राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक में केवाईसी अपडेट अनिवार्य, ग्राहकों से जल्द शाखा पहुँचने की अपील

Jun 30, 2026 - 18:53
 0
राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक में केवाईसी अपडेट अनिवार्य, ग्राहकों से जल्द शाखा पहुँचने की अपील

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। स्थानीय राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक (आरएमजीबी) की मकराना शाखा में बड़ी संख्या में बैंक ग्राहकों की केवाईसी  प्रक्रिया अभी भी लंबित है। बैंक खातों के सुचारू संचालन और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए केवाईसी अपडेट करवाना अत्यंत आवश्यक है। ​शाखा प्रबंधन प्रिया मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन ग्राहकों ने लंबे समय से अपने खाते की केवाईसी पूर्ण नहीं करवाई है, वे जल्द से जल्द बैंक शाखा में उपस्थित होकर इस प्रक्रिया को पूरा करें। केवाईसी के अभाव में ग्राहकों के खातों से लेन-देन को रोका जा सकता है। बैंक प्रबंधन ने अपील की है कि केवाईसी के लिए बैंक आते समय ग्राहक अपने साथ मूल दस्तावेज एवं उनकी फोटोकॉपी अवश्य लेकर आएं जिनमें ​आधार कार्ड, ​पैन कार्ड, ​पहचान पत्र (वोटर आईडी) ​एक नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो। 
​बैंक अधिकारियों ने सभी संबंधित खाताधारकों से अनुरोध किया है कि वे बैंकिंग सेवाओं का निर्बाध लाभ उठाने के लिए उपरोक्त दस्तावेजों के साथ किसी भी कार्य दिवस में मकराना शाखा में पधारें। समय पर केवाईसी पूर्ण करवाने से ग्राहकों को भविष्य में सरकारी योजनाओं की सब्सिडी प्राप्त करने और पैसों के लेन-देन में कोई परेशानी नहीं होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................