पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन की बैठक सम्पन्न; मांगें नहीं मानी तो 6 जुलाई को जयपुर में लेंगे जल समाधि:

Jun 17, 2026 - 19:48
 0
पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन की बैठक सम्पन्न; मांगें नहीं मानी तो 6 जुलाई को जयपुर में लेंगे जल समाधि:

उदयपुरवाटी में मंत्रालयिक कर्मचारियों की बैठक संपन्न, 19 जून को जिला कलेक्ट्रेट पर करेंगे सद्बुद्धि यज्ञ

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन ब्लॉक उप शाखा उदयपुरवाटी के आंदोलनरत कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को पंचायत समिति सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष प्रमोद चोपड़ा ने की। बैठक में कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए ऐलान किया कि यदि उनकी न्यायोचित मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आगामी 6 जुलाई को जयपुर में सामूहिक जल समाधि ली जाएगी।

  • 19 जून को जिला मुख्यालय पर होगा सद्बुद्धि यज्ञ

बैठक में आंदोलन के आगामी रणनीतियों पर गंभीर मंथन हुआ। जिला अध्यक्ष प्रमोद चोपड़ा व ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह फौजी ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण के तहत आगामी 19 जून को जिला कलेक्ट्रेट के समक्ष विशाल 'सद्बुद्धि यज्ञ' का आयोजन किया जाएगा, ताकि सरकार को कर्मचारियों के हित में फैसला लेने की सद्बुद्धि मिले। पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश बराला ने संगठन के मुख्य मांग पत्र पर विस्तार से प्रकाश डाला।

  • सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के निर्देश

इस दौरान जिला परिषद से आए पदाधिकारी ओमप्रकाश झाझडिया, सुरेंद्र वर्मा और अनिल सिहाग ने स्थानीय मंत्रालयिक कर्मचारियों की सर्विस (सेवा) से जुड़ी विभिन्न पेचीदा समस्याओं का बारीकी से विश्लेषण किया और मौके पर ही उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

कर्मचारियों ने साफ किया कि वे लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांगों में शामिल हैं:

  1. संगठन के कैडर का रिव्यू (Cadder Review) किया जाए।
  2. मंत्रालयिक संवर्ग के लिए 'उत्तराखंड पैटर्न' लागू हो।
  3. ग्राम पंचायतों में कार्यरत बाबुओं (लिपिकों) को फील्ड भत्ता दिया जाए।
  4. अतिरिक्त पंचायत भत्ते का लाभ दिया जाए।

जल समाधि की चेतावनी देने वालों में ब्लॉक महामंत्री अशोक रेगर, जिला उपाध्यक्ष जयसिंह आलडिया, ब्लॉक उपाध्यक्ष अनिल महला, पूर्णमल जाट, सुभिता, सजना और इंद्रा सहित कई कर्मचारी शामिल थे। इस अवसर पर रामस्वरूप चौहान, मुकेश कुमार सैनी, अभिषेक, कमलेश ओला, छोटू राम मीणा, कुलदीप सिंह, पुरुषोत्तम स्वामी, सुनीता, रेनू आलडिया, सोनिया भारती, ज्योति, सुभीता, किशोरी लाल जांगिड़, रामवतार जांगिड़, तिलक राज, मुकेश कुमार, महेश, अशोक कुमार, सुरेश सहित दर्जनों पंचायती राज कार्मिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है