झडाया बजरंग धाम में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ शुरू, उमड़ा जनसैलाब; यूडीएच मंत्री खर्रा ने की पूजा-अर्चना

Jun 17, 2026 - 19:50
 0
झडाया बजरंग धाम में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ शुरू, उमड़ा जनसैलाब; यूडीएच मंत्री खर्रा ने की पूजा-अर्चना

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। उपखंड क्षेत्र के झडाया बजरंग धाम आश्रम पर बुधवार को 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ और भव्य श्रीराम कथा का शानदार आगाज़ हुआ। यह धार्मिक अनुष्ठान आश्रम के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास महाराज के पावन सानिध्य में प्रारंभ हुआ है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।

यज्ञ के पहले दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञाचार्य डॉ. श्री कृष्ण कुमार शर्मा और उप यज्ञाचार्य संजय शास्त्री ने विद्वान पंडितों के साथ मुख्य यजमान जोड़ों से यज्ञवेदी में आहुतियां दिलवाईं। उप यज्ञाचार्य संजय शास्त्री ने बताया कि बुधवार सुबह पंचांग पूजन, प्रायश्चित संकल्प और मंडप प्रवेश की रस्में संपन्न हुईं। इसके बाद गणपति आदि देवों की पूजा-अर्चना के साथ प्राचीन वैदिक पद्धति (अरणीमंथन) द्वारा पवित्र अग्नि प्रकट कर उसकी स्थापना की गई।

  • यूडीएच मंत्री और पूर्व विधायक ने लिया आशीर्वाद

इस भव्य धार्मिक महोत्सव के शुभारंभ पर राजस्थान के शहरी विकास (यूडीएच) मंत्री झाबर सिंह खर्रा एवं उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने यज्ञ स्थल पर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने संतों से आशीर्वाद लेकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

  • शिव-पार्वती प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रोता

यज्ञ सेवा समिति के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने जानकारी दी कि महायज्ञ के साथ ही सुप्रसिद्ध कथावाचक रणवीर भाई (शेखावाटी वाले) द्वारा श्रीराम कथा का भी भव्य श्रीगणेश किया गया। कथा के प्रथम दिन उन्होंने शिव-पार्वती प्रसंग सुनाकर पांडल में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

हजारों ने ग्रहण की प्रसादी: यज्ञ और कथा के साथ ही आश्रम में विशाल भंडारा भी शुरू हो गया है। पहले ही दिन दिनभर चले भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसादी ग्रहण की।

इस दौरान जगदीश जाखड़, कैप्टन रामनिवास ताखर, सत्यनारायण अग्रवाल, महेंद्र तेतरवाल, सेवानिवृत्त पीटीआई भगवान सहाय यादव, व्यवस्थापक विकास जांगिड़ और मीडिया प्रभारी अशोक जांगिड़ सहित यज्ञ सेवा समिति के सभी कार्यकर्ता व्यवस्थाएं संभालने में जुटे रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है