इंडिया स्टोन मार्ट-2028 एमओयू कार्यक्रम में भरतपुर इकाई का प्रतिनिधित्व, उद्योगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया

Jun 17, 2026 - 19:45
 0
इंडिया स्टोन मार्ट-2028 एमओयू कार्यक्रम में भरतपुर इकाई का प्रतिनिधित्व, उद्योगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया

जयपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) इंडिया स्टोन मार्ट-2028 एमओयू कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती, भरतपुर इकाई की ओर से सचिव  राहुल बंसल, उद्योगपति कृष्ण मुरारी अग्रवाल (शकुन हुंडई) एवं सीए गौरव गुप्ता ने सहभागिता करते हुए भरतपुर के उद्योग जगत का प्रतिनिधित्व किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ एवं राज्य मंत्री  केके. विश्नोई को भरतपुर जिले के उद्योगों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों का विस्तृत प्रतिवेदन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने उद्योगों के विकास एवं निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक नीतिगत सुधारों की आवश्यकता पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  घनश्याम ओझा, प्रदेश महामंत्री  सुधीर गर्ग, प्रांत अध्यक्ष  महेंद्र मिश्रा एवं प्रांत महामंत्री  सुनीता शर्मा के साथ भरतपुर क्षेत्र के औद्योगिक विकास, टीटीजेड क्षेत्र की चुनौतियों तथा उद्योगों के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान सरकार के उद्योग, वाणिज्य एवं कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) आयुक्त तथा ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (BIP) के आयुक्त से भी मुलाकात कर उद्योगों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उनके समक्ष रखा। चर्चा के दौरान एमएसएमई इकाइयों पर लागू स्टाम्प ड्यूटी को युक्तिसंगत बनाने, बीडीए क्षेत्र में औद्योगिक भूमि पर लगाए जाने वाले अत्यधिक कन्वर्जन शुल्क को कम करने तथा श्रम उपकर (Labour Cess) के पुराने लंबित मामलों के समाधान हेतु एकमुश्त राहत (Amnesty) योजना लागू करने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इन समस्याओं के कारण भरतपुर क्षेत्र में उद्योगों के विस्तार एवं नए निवेश प्रभावित हो रहे हैं। सरकार द्वारा इन विषयों पर सकारात्मक निर्णय लिए जाने से स्थानीय उद्योगों को राहत मिलेगी तथा क्षेत्र में रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति प्राप्त होगी। लघु उद्योग भारती, भरतपुर इकाई ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार एवं संबंधित विभाग उद्योग हित में सकारात्मक कदम उठाएंगे और भरतपुर के औद्योगिक विकास से जुड़े मुद्दों का शीघ्र समाधान होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है