दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का भव्य स्वागत, विधायक सुखवंत सिंह ने पहनाया साफा
बड़ौदामेव (अलवर)। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के मंगलवार को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्थित शीतल टोल प्लाजा पर आयोजित इस स्वागत समारोह में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
राज्यपाल कटारिया के टोल प्लाजा पर पहुंचते ही रामगढ़ के विधायक सुखवंत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया। विधायक सुखवंत सिंह ने राज्यपाल को पारंपरिक साफा पहनाकर और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित थे। स्वागत समारोह के दौरान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सभी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया और इस आत्मीय सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। संक्षिप्त पड़ाव के बाद राज्यपाल का काफिला अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए आगे रवाना हो गया।


