भारी ब्लास्टिंग से दहला ललावंडी गांव, घरों में गिरे पत्थर; सिर पर पत्थर रख ग्रामीणों ने निकाला जुलूस, तहसीलदार को ज्ञापन सौंप दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Jun 23, 2026 - 17:25
 0
भारी ब्लास्टिंग से दहला ललावंडी गांव, घरों में गिरे पत्थर; सिर पर पत्थर रख ग्रामीणों ने निकाला जुलूस, तहसीलदार को ज्ञापन सौंप दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

रामगढ़ (अलवर) क्षेत्र के ललावंडी गांव में पहाड़ पर नियमों को ताक पर रखकर की जा रही भारी ब्लास्टिंग के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने रामगढ़ तहसील मुख्यालय पर उग्र प्रदर्शन करते हुए विरोध रैली निकाली। इस दौरान प्रदर्शन का सबसे अनोखा और हैरान करने वाला रूप तब देखने को मिला, जब महिलाओं ने ब्लास्टिंग के दौरान गांव में गिरे भारी पत्थरों को अपने सिर पर रखकर रैली निकाली।

ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का साफ तौर पर कहना है कि यदि प्रशासन ने इस जानलेवा ब्लास्टिंग को तुरंत बंद नहीं कराया, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

  • भूकंप जैसे झटके और घरों में दरारें

एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार अंकित गुप्ता को ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीणों ने पहाड़ से उड़कर आए पत्थरों को अधिकारियों के सामने सबूत के तौर पर पेश किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध और अनियंत्रित रूप से हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है। सोमवार शाम करीब चार बजे हुई ब्लास्टिंग इतनी तेज थी कि पूरे गांव में भूकंप जैसी स्थिति पैदा हो गई। धमाके के कारण कई मकानों की दीवारों में गहरी दरारें आ चुकी हैं और लोग अपने ही घरों में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

  • 200 मीटर दूर तक उड़े पत्थर, टला बड़ा हादसा

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सोमवार को हुई ब्लास्टिंग के दौरान बड़े-बड़े पत्थर हवा में उछलकर करीब 200 मीटर दूर आबादी क्षेत्र तक पहुंच गए। कई पत्थर सीधे लोगों के घरों की छतों और आंगनों में जाकर गिरे। खुशकिस्मती रही कि उस समय उस जगह कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत और खौफ का माहौल है।

  • समाधान नहीं तो ठप करेंगे काम

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि आबादी क्षेत्र की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार माइनिंग संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान परमजीत कौर, अमरजीत सिंह, धर्मेंद्र यादव, जसपाल महावर, प्रभाजोत कौर, नीतीश कुमार, धारासिंह, संजीदा, रविंदर कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

अंकित गुप्ता, तहसीलदार (रामगढ़) का पक्ष: "ग्रामीणों ने ब्लास्टिंग और पत्थरों के आबादी क्षेत्र में गिरने को लेकर ज्ञापन सौंपा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खनन विभाग और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से मौके की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।" 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है