भरतपुर: उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित, 25 जून तक का समय

Jun 23, 2026 - 18:53
 0
भरतपुर: उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित, 25 जून तक का समय

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला रसद अधिकारी कार्यालय द्वारा भरतपुर शहर, ग्रामीण क्षेत्र और भुसावर कस्बे में रिक्त चल रही उचित मूल्य की दुकानों (राशन दुकानों) के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि शहर के पुराने वार्ड संख्या 19, 32, 10, 16 व 24 में रिक्त दुकानों का आवंटन किया जाना है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर तथा भुसावर कस्बे के वार्ड संख्या 10 में भी उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

  • 25 जून है अंतिम तिथि

उन्होंने बताया कि जो भी अभ्यर्थी इन दुकानों के आवंटन के लिए इच्छुक हैं, वे जिला रसद अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ गुरूवार, 25 जून तक इसी कार्यालय में जमा कराए जा सकते हैं। इस संबंध में पात्रता, नियम एवं अन्य विस्तृत जानकारी जिला रसद कार्यालय के नोटिस बोर्ड या कार्यालय समय में संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है