जोधपुर मे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया नशे के खिलाफ पोस्टर का विमोचन
अल्पसंख्यक विभाग के 1 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे राजस्थान में चलेगा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान: साजिद खान
जोधपुर, (बरकत खान) कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार के सफल कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जोधपुर में एक विशेष सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जोधपुर प्रवास पर आए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हाजी मोइनुद्दीन अशरफी के हाथों नशे के विरुद्ध जागरूकता पोस्टर का विमोचन करवाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने अल्पसंख्यक विभाग की इस मुहिम को युवाओं के हित में एक बेहद सराहनीय कदम बताया।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश संयुक्त सचिव साजिद खान जोधाणा ने पूर्व मुख्यमंत्री से वार्तालाप के दौरान बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार की अगुवाई में अब पूरे राजस्थान के युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
- 26 जून को दोहरे अवसर पर अनूठी पहल
अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष फिरोज फेम ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व का कार्यकाल 26 जून को 1 वर्ष पूर्ण कर रहा है, और इसी दिन 'अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस' (International Day Against Drug Abuse) भी है। इस दोहरे संयोग पर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस अभियान की शुरुआत करना एक बेहतरीन और ऐतिहासिक पहल है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर वरिष्ठ नेता राजेंद्र सोलंकी, जिला अध्यक्ष ओमकार वर्मा, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, सूरसागर विधायक प्रत्याशी मोहम्मद शहजाद, नसीम अली, अरविंद गहलोत, प्रदेश महासचिव जफर खान मारवाड़, आसिफ नूरी, शकील अहमद पठान, मोहम्मद सलीम मुन्ना, मौलाना इमरान, रफीक फौजदार और मोहम्मद शाकिर सहित अल्पसंख्यक विभाग के कई पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


