मेवात विकास बोर्ड के कार्य शुरू करने की मांग: गोविंदगढ़ के प्रशासकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Jun 25, 2026 - 20:11
 0
मेवात विकास बोर्ड के कार्य शुरू करने की मांग: गोविंदगढ़ के प्रशासकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

अलवर जिले के गोविंदगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रशासकों ने रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधायक को एक ज्ञापन सौंपकर मेवात विकास बोर्ड के माध्यम से रुके हुए विकास कार्यों को जल्द शुरू कराने की मांग की।

प्रशासकों ने बताया कि मेवात विकास बोर्ड के बजट से होने वाले कई विकास कार्य लंबे समय से लंबित पड़े हैं। फाहरी ग्राम पंचायत के प्रशासक राहुल कुमार ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि कार्यों के रुके होने के कारण ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मुलाकात के दौरान क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के प्रशासकों ने अपने-अपने क्षेत्र की जमीनी रिपोर्ट और अटके हुए प्रोजेक्ट्स की विस्तृत जानकारी विधायक के सामने रखी। ज्ञापन सौंपने वालों में न्याणा, बारोली, सैमला खुर्द, खरसनकी, फाहरी, नसवारी और भैंसडावत पंचायतों के प्रशासक मुख्य रूप से शामिल थे।

प्रशासकों की मांगों पर संज्ञान लेते हुए रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने आश्वासन दिया कि विकास कार्यों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावों में शामिल सभी उचित कार्यों को जल्द से जल्द वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दिलाई जाएगी, जिससे मेवात क्षेत्र के विकास को गति मिल सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है