लुपिन के संस्थापक डॉ. देशबन्धु गुप्ता की नवमी पुण्यतिथि को समृद्धि एवं सेवा दिवस के रूप में मनाया

Jun 26, 2026 - 19:59
 0
लुपिन के संस्थापक डॉ. देशबन्धु गुप्ता की नवमी पुण्यतिथि को समृद्धि एवं सेवा दिवस के रूप में मनाया

भरतपुर, (विष्णु मित्तल) लुपिन लिमिटेड के संस्थापक, प्रख्यात उद्योगपति, समाजसेवी एवं ग्रामीण विकास के अग्रदूत डॉ. देशबन्धु गुप्ता की नवमी पुण्यतिथि पर समृद्ध भारत अभियान संस्था द्वारा भरतपुर व कुम्हेर के विभिन्न स्थानों पर सेवा, सम्मान एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर उनकी स्मृति को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था ने इस दिवस को "स्मृति एवं सेवा दिवस" के रूप में मनाते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, मानव सेवा एवं जनसुविधाओं से जुड़े अनेक कार्य संपन्न किए।

मुख्य कार्यक्रम कुम्हेर स्थित सीडीपीओ कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा के रूप में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. देशबन्धु गुप्ता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर किया गया। इसके पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

कार्यक्रम में सीडीपीओ महेन्द्र अवस्थी, एएनएम प्रशिक्षण विद्यालय के प्राचार्य के.जी. स्वामी, समृद्ध भारत अभियान के पुनीत गुप्ता, अनिल गर्ग, मिथलेश शर्मा, विष्णु मित्तल, मेघा गर्ग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम प्रशिक्षणार्थी छात्राएँ एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने तथा प्रशिक्षण व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में समृद्ध भारत अभियान द्वारा एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र, कुम्हेर को एक प्रिंटर भेंट किया गया। अतिथियों ने कहा कि यह उपकरण प्रशिक्षणार्थियों के अध्ययन, रिकॉर्ड संधारण एवं प्रशासनिक कार्यों में उपयोगी सिद्ध होगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने में सहायक बनेगा।

इसी दिन स्वास्थ्य मंदिर परिसर में कच्ची बस्तियों के जरूरतमंद बालक-बालिकाओं को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया। इस अवसर पर बच्चों के साथ आत्मीय संवाद भी किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। संस्था ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सम्मानपूर्वक सहयोग पहुँचाना ही डॉ. गुप्ता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

सेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला वैर तहसील के बेरी स्थित बाबा मणिराम दास आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा के लिए 6 सीमेंट बेंच तथा 4 सीलिंग फैन उपलब्ध कराए गए। इन सुविधाओं से आश्रम में प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं, बुजुर्गों एवं यात्रियों को विशेष राहत मिलेगी तथा गर्मी के मौसम में उन्हें बैठने एवं विश्राम की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी।

डॉ. गुप्ता की पुण्यतिथि पर समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने बताया कि डॉ. देशबन्धु गुप्ता का भरतपुर से विशेष आत्मीय जुड़ाव था। उन्होंने ग्रामीण विकास को केवल योजनाओं तक सीमित नहीं रखा बल्कि कृषि, जल संरक्षण, पशुपालन, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन जैसे क्षेत्रों में स्थायी एवं प्रभावशाली मॉडल स्थापित किए। उनके प्रयासों से हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया।

उन्होंने कहा कि डॉ. गुप्ता सदैव मानव सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते थे। प्राकृतिक आपदाओं, सामाजिक संकटों एवं जरूरत के हर अवसर पर उन्होंने उदारतापूर्वक सहयोग देकर समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया। उनका संपूर्ण जीवन सेवा, समर्पण, सरलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुपम उदाहरण है।

गुप्ता ने आह्वान किया कि डॉ. देशबन्धु गुप्ता के सेवा, करुणा एवं राष्ट्र निर्माण के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के वंचित, गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी तथा एक समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं संवेदनशील भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है