जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जल अर्पण दिवस समारोह का आयोजन
वैर /भरतपुर (कोश्लेंद्र दत्तात्रेय)
जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत रंधीरगढ़ पंचायत समिति भुसावर भरतपुर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भरतपुर की अधीक्षण अभियंता नरेंद्र कुमार वर्मा एवं सरपंच राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में जल अर्पण दिवस समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में राजकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी ,जल वन्दना, जल शपथ, निबंध एवं कला प्रतियोगिता के साथ-साथ जल स्रोतों (टंकी एवं पंप हाउस) का पूजन विधि -विधान से किया गया ।निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं के छात्र धीरज कुमार एवं कला प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं की छात्रा शिफा खषन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अधिशाषी अभियंता खंड वैर हेमंत कुमार मीणा द्वारा विजय छात्र-छात्राओं को पारितोषिक के रूप में प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं योजना के रख-रखाव की विस्तृत जानकारी नाहर सिंह जादौन जिला सलाहकार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भरतपुर द्वारा दी गई। कार्यक्रम में सहायक अभियंता शैलेंद्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता रवि गुर्जर ,पंचायती राज विभाग से ग्राम विकास अधिकारी खुशबू पाण्डेय के साथ-साथ विद्यालय स्टाफ की अहम भूमिका रही।


