अलवर में करंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत, परिजनों का जिला अस्पताल में हंगामा; 50 लाख मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग

Jun 27, 2026 - 16:36
 0
अलवर में करंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत, परिजनों का जिला अस्पताल में हंगामा;  50 लाख मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग

अलवर (अमित भारद्वाज) अलवर उद्योग नगर थाना क्षेत्र के ढाढ़ोली गांव में 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन विद्युत लाइन पर कार्य के दौरान करंट लगने से एक प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, लाइनमैन हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई, जिससे उसे करंट लग गया और वह पोल से नीचे चबूतरे पर गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल लाइनमैन की देर रात मौत हो गई।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि लाइन पर कार्य शुरू होने से पहले शटडाउन पूरी तरह क्लियर नहीं किया गया था, जिसके कारण लाइन में दोबारा बिजली प्रवाहित हो गई और यह हादसा हुआ।
घटना के बाद जिला अस्पताल में मृतक के परिजनों ने हंगामा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। परिजन मृतक की पत्नी को 50 लाख रुपये का मुआवजा तथा सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी परिजनों से समझाइश का प्रयास कर रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है