पंचायत चुनाव से पहले सरकार का बड़ा दांव, 76 नई नगरपालिकाओं के गठन को मिली मंजूरी; अलवर जिले को मिली चार नगर पालिकाएं

Jun 27, 2026 - 16:46
 0
पंचायत चुनाव से पहले सरकार का बड़ा दांव, 76 नई नगरपालिकाओं के गठन को मिली मंजूरी; अलवर जिले को मिली चार नगर पालिकाएं

जयपुर (कमलेश जैन) पंचायत और निकाय चुनाव से पहले राज्य सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं के गठन को मंजूरी दे दी है। इसके साथ 684 नए पद भी सृजित किए गए हैं, जिससे शहरी विकास और प्रशासन को मजबूती मिलेगी।
राजस्थान के कस्बों और शहरी क्षेत्रों का तेजी से विस्तार होने के बीच राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं के गठन को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही प्रदेश में स्थानीय निकायों की कुल संख्या 309 से बढ़कर 385 हो गई है। सीएम भजनलाल सरकार का कहना है कि इस कदम से तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में बेहतर नगर प्रशासन और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब प्रदेश में जल्द ही पंचायत और निकाय चुनाव होने हैं। ऐसे में इस निर्णय को राजनीतिक नजरिए से भी अहम माना जा रहा है। नई नगरपालिकाओं के गठन से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी। साथ ही सरकार को चुनावी माहौल में भी इसका लाभ मिल सकता है।
इन जिलों में बनीं नई नगरपालिकाएं
जयपुर जिले में वाटिका, जमवारामगढ़, फागी, द्वट्टू, कानोता, खेजरोली और कालाडेरा को नगर पालिका का दर्जा दिया गया है। वहीं दौसा, अलवर और टोंक में 4-4 नई नगरपालिकाओं का गठन किया गया है। इसके अलावा बालोतरा, बाड़मेर और अजमेर में 3-3 नई नगरपालिकाएं बनाई गई हैं। सरकार ने अन्य कई जिलों में भी नए नगरीय निकायों के गठन को मंजूरी दी है।
684 नए पदों को भी मिली मंजूरी
नई नगरपालिकाओं के गठन के साथ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी बड़ा कदम उठाया है। स्वायत्त शासन विभाग में 684 नए पद सृजित किए गए हैं। इन पदों पर भर्ती होने से नई नगरपालिकाओं में कामकाज बेहतर तरीके से संचालित हो सकेगा। साथ ही युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के नए अवसर भी खुलेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है