कठूमर में पल्स पोलियो अभियान का सीएचसी प्रभारी ने किया बूथों का निरीक्षण

Jun 28, 2026 - 15:17
 0
कठूमर में पल्स पोलियो अभियान का सीएचसी प्रभारी ने किया बूथों का निरीक्षण

0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी दवा, 29 व 30 जून को घर-घर जाकर छूटे बच्चों को किया जाएगा कवर

कठूमर (दिनेश लेखी) राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को कस्बा सहित क्षेत्रभर में पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। अभियान के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कठूमर के प्रभारी डॉ. जवाहर सैनी ने विभिन्न पोलियो बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डॉ. सैनी ने बूथों पर तैनात एएनएम, आशा सहयोगिनी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए तथा प्रत्येक परिवार तक अभियान का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।
उन्होंने बताया कि 28 जून को आयोजित बूथ दिवस के बाद 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके। इसके लिए विशेष माइक्रोप्लान के अनुसार टीमों की तैनाती की गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की हर खुराक अवश्य पिलाएं। नियमित टीकाकरण होने के बावजूद पल्स पोलियो अभियान की अतिरिक्त खुराक बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग, आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है