गोविंदगढ़ निवासी युवक को ISI के लिए जासूसी करते अलवर से पकड़ा:सेना की जानकारी पाकिस्तान को भेज रहा था
गोविंदगढ़, अलवर
राजस्थान इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के मामले में अलवर के गोविंदगढ़ निवासी मंगत सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इंटेलिजेंस ने बताया कि मंगत सिंह को शासकीय गुप्त बात अधिनियम,1923 के तहत गिरफ्तार किया गया।
यह आरोपी अलवर जिले के गोविंदगढ़ का निवासी है। और राष्ट्रीय राजधानी के नजदीक अति महत्वपूर्ण क्षेत्र, अलवर छावनी व सामरिक स्थलों की जानकारी महिला पाक हैण्डलर छदम नाम ईशा शर्मा को सोशल मीडिया के माध्यम से उपलब्ध करवा रहा था। हाल ही अलवर छावनी की निगरानी के दौरान वह संदेह के घेरे में आया महिला हैंडलर के हनी ट्रैप और धनराशि मिलने के लालच में आरोपी सेना संबंधी व अन्य सामरिक स्थलों की संवेदनशील सूचनाओं भेज रहा था।