रामगढ़ में 17वें विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

Jun 29, 2026 - 18:30
 0
रामगढ़ में 17वें विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

रामगढ़ (अलवर/ अमित भारद्वाज) आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम सोमवार को रामगढ़ कस्बे के गोविंदगढ़ मोड़ पर देखने को मिला। यहाँ मेवात के प्रसिद्ध संत बाबा लालदास मेले के उपलक्ष्य में 17वें विशाल भंडारे का आयोजन पूरे श्रद्धा भाव के साथ किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते लंबी कतारें लग गईं।

दाल-बाटी-चूरमे के पारंपरिक प्रसाद का स्वाद लेने के लिए न केवल रामगढ़ कस्बे, बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

  • 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने संभाली व्यवस्थाएं

बाबा लालदास महाराज सेवा समिति एवं ग्रामीणों के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस भंडारे को क्षेत्र का सबसे बड़ा आयोजन माना जाता है। समिति के सदस्य बाबूलाल प्रजापत ने बताया कि यह भंडारा हर वर्ष मेले के अवसर पर आयोजित होता है और इस बार यह 17वां आयोजन था। शाम 5 बजे तक करीब 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद ग्रहण करने का अनुमान है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के 100 से अधिक कार्यकर्ता सुबह से ही प्रसाद परोसने, श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं में मुस्तैदी से जुटे रहे।

  • वर्षों पुरानी है परंपरा

गौरतलब है कि नौगांवा क्षेत्र के शेरपुर में संत बाबा लालदास महाराज का तीन दिवसीय प्रसिद्ध मेला भरता है। मेले के अंतिम दिन रामगढ़ के गोविंदगढ़ मोड़ पर इस विशाल भंडारे की वर्षों पुरानी परंपरा निभाई जाती है। मेले में आने-जाने वाले हजारों श्रद्धालु यहाँ प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

  • गर्मी को देखते हुए की गई विशेष व्यवस्थाएं

कस्बे में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए सामाजिक संगठनों और भामाशाहों द्वारा कई स्थानों पर मीठे पानी की छबील लगाई गई। श्री श्याम जन कल्याण समिति व श्री श्याम सखा मंडल के सदस्यों ने भंडारे के समीप श्रद्धालुओं के लिए शीतल व मीठे पानी की माकूल व्यवस्था कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।

  • सामाजिक एकता का संदेश

पूरे आयोजन के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। अनुशासित व्यवस्थाएं और स्वयंसेवकों का समर्पण लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी सहयोग और सामाजिक एकता का प्रेरणादायी संदेश देता नजर आया,  इस सेवा कार्य के दौरान जनकल्याण समिति के अध्यक्ष जवाहरलाल तनेजा, संजय, संदीप सेन, चमन सैनी, नवल चौधरी, धीरज शर्मा, धोला मीणा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, कार्यकर्ता और भामाशाह उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है