केंद्रीय मंत्री व अलवर सांसद भूपेंद्र यादव का सोनागढ़ दौरा, परिवारजनों से लिया आशीर्वाद

Jun 29, 2026 - 18:31
 0
केंद्रीय मंत्री व अलवर सांसद भूपेंद्र यादव का सोनागढ़ दौरा, परिवारजनों से लिया आशीर्वाद

सेवानिवृत्ति कार्यक्रम: पश्चिम बंगाल दौरे के कारण तय समय से दो दिन पहले पहुंचे अलवर सांसद, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

रामगढ़ (अलवर/ अमित भारद्वाज) भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री व अलवर सांसद भूपेंद्र यादव अपने संक्षिप्त दौरे के तहत रामगढ़ क्षेत्र के सोनागढ़ गांव पहुंचे। यहाँ उन्होंने अपने परिजनों से मुलाकात कर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, आगामी 30 जून को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (रामगढ़) से सुभाष कलालिया और विद्युत विभाग से सूबेदार शमशेर सिंह यादव सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री को 30 जून को शामिल होना था, लेकिन उनके आकस्मिक पश्चिम बंगाल दौरे के कारण वे निर्धारित समय से दो दिन पूर्व ही यानी 28 जून को शाम सवा सात बजे सूबेदार शमशेर सिंह के सोनागढ़ स्थित आवास पर पहुंच गए। यहाँ केंद्रीय मंत्री ने अपनी नानी एवं परिवार के अन्य वरिष्ठ सदस्यों से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।

  • ग्रामीणों ने जताया आभार, जगह-जगह हुआ स्वागत

केंद्रीय मंत्री के सोनागढ़ पहुंचने पर यादव परिवार सहित बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामवासियों ने उनका फूल-मालाओं और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और अन्य विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा की।

इस अवसर पर जिला प्रमुख सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से नरेश गोयल, फतेह सिंह दादा, राजकुमार वकील, पूर्व सरपंच बाबूलाल यादव, सरपंच कृष्ण कुमार, यादव समाज अध्यक्ष सूबेदार शमशेर सिंह यादव, सुभाष कलालिया, मेहरचन्द कलालिया, पटवारी लोकेश यादव, रामजीलाल यादव, जय सिंह यादव, सज्जन सिंह यादव, बने सिंह गुर्जर, श्याम मास्टर, विक्रम यादव, सी.पी. यादव, जितेंद्र यादव, अमन यादव, संदीप यादव, पवन यादव, डॉ. आकाश यादव, महावीर यादव और नरेश यादव सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है