जिला कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों का शिविर के माध्यम से निस्तारण के निर्देश

Jun 29, 2026 - 18:47
 0
जिला कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों का शिविर के माध्यम से निस्तारण के निर्देश

खैरथल (हीरालाल भूरानी) जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से विभागीय लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी उपखंड अधिकारियों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी प्रकरण 30 दिन से अधिक लंबित नहीं रहना चाहिए तथा सभी प्रकरणों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को वास्तविक लाभ मिल सके।
पोलियो अभियान के तहत जिला कलेक्टर ने शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग को आपसी समन्वय के साथ प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित पेंशन सत्यापन प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को समय पर पेंशन का लाभ देने के निर्देश दिए।
उन्होंने चिकित्सा विभाग को आयुष्मान कार्ड ई-केवाईसी एवं लाडो प्रोत्साहन योजना की लंबित किस्तों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं शिक्षा विभाग को पालनहार प्रमाणपत्र तथा जिला रसद विभाग को एनएफएसए मैपिंग एवं ई-केवाईसी से जुड़े लंबित प्रकरणों का शिविरों के माध्यम से निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए कहा, ताकि ग्रामीणों को बार-बार मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।
जिला कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिविर की व्यवस्थाओं, प्राप्त आवेदनों, उनके निस्तारण एवं विभागवार प्रगति की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही शहरी सेवा शिविरों की प्रगति की भी नियमित समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण कराया जाए। जिला कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को शिविरों की प्रगति की निरंतर समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सार्वजनिक निर्माण सहित अन्य विभागों को भी शिविरों के माध्यम से लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, उप अधीक्षक लालसिंह, सहायक निदेशक आयुर्वेद विभाग अजीत बाल्याण, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओमप्रकाश किराड़, अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग धर्मवीर यादव, अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग जेपी बैरवा, जिला रसद अधिकारी राकेश सोनी, उपनिदेशक सहकारिता विभाग वेद प्रकाश सैनी, उपायुक्त श्रम विभाग प्रज्ञा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिले के सभी उपखंड अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है