कठूमर–नगर मार्ग पर तुसारी मोड़ के आगे भीषण सड़क हादसा, तीन घायल

Jun 29, 2026 - 19:07
 0
कठूमर–नगर मार्ग पर तुसारी मोड़ के आगे भीषण सड़क हादसा, तीन घायल

कठूमर (दिनेश लेखी) नगर तहसील के गंगावक गांव के तीन युवक सोमवार शाम कठूमर–नगर मार्ग पर तुसारी मोड़ से आगे हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक मोटरसाइकिल, जिस पर तीन लोग सवार थे, सामने से आ रहे टेंपो से आमने-सामने टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल सवार कठूमर की ओर से नगर जा रहे थे, जबकि टेंपो नगर से कठूमर की ओर आ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीनों व्यक्ति बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े।
घायलों की पहचान रामो पुत्र जलसिंह गुर्जर (30 वर्ष), रम्भो पुत्र मोती गुर्जर (32 वर्ष) एवं गौतम पुत्र अमर सिंह (42 वर्ष), निवासी गंगावक, नगर तहसील के रूप में हुई है। सभी घायलों को तत्काल कठूमर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रामो और गौतम की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलवर रेफर कर दिया गया।
वहीं टेंपो चालक टीकरी गांव का बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 
सीएचसी प्रभारी डॉ. जवाहर सैनी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल तीनों व्यक्तियों को अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के दौरान दो घायलों की स्थिति गंभीर पाए जाने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए अलवर रेफर कर दिया गया, जबकि एक घायल का उपचार सीएचसी में किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है