शहरी सेवा शिविरों की प्रगति की समीक्षा; फ्री होल्ड पट्टों एवं भू-उपयोग परिवर्तन प्रकरणों में लाएं तेजी : डॉ सौम्या झा जिला कलक्टर

Jun 29, 2026 - 19:06
 0
शहरी सेवा शिविरों की प्रगति की समीक्षा;  फ्री होल्ड पट्टों एवं भू-उपयोग परिवर्तन प्रकरणों में लाएं तेजी : डॉ सौम्या झा जिला कलक्टर

दौसा, (अवधेश अवस्थी) दौसा जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने सोमवार को जिला कलक्ट्रेट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शहरी सेवा शिविरों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टों के निस्तारण एवं भू-उपयोग परिवर्तन सहित विभिन्न प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश दिए।  दौसा कलेक्टर सौम्या झा ने कहा कि शिविरों का उद्देश्य आमजन को त्वरित राहत उपलब्ध कराना है, इसलिए प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्ता के साथ त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिला कलक्टर ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित शहरी सेवा शिविरों में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टों एवं भू-उपयोग परिवर्तन प्रकरणों की अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फ्री होल्ड के लिए प्राप्त सभी आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। जिन आवेदनों में दस्तावेजों की कमी है, उनमें आवश्यक दस्तावेज तत्काल पूर्ण कराए जाएं तथा अपात्र आवेदनों का नियमानुसार निराकरण किया जाए।

उन्होंने उपखंड अधिकारियों को शहरी सेवा शिविरों की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते हुए कहा कि केवल शिविरों में प्राप्त प्रकरणों का ही नहीं, बल्कि पूर्व से लंबित प्रकरणों का भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, ताकि अधिकाधिक नागरिकों को राहत मिल सके। साथ ही शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देते हुए आमजन को अधिक से अधिक संख्या में शिविरों का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त आवेदनों, उनके निस्तारण एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने फायर एनओसी से संबंधित कार्रवाई की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन भवनों के लिए फायर एनओसी आवश्यक है और अब तक प्राप्त नहीं की गई है, उन्हें नियमानुसार नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने प्रगति संबंधी डाटा समय पर अपलोड करने, घुमंतू एवं अर्द्ध-घुमंतू जातियों का सर्वेक्षण कर पात्र व्यक्तियों को पट्टे जारी करने तथा शिविरों के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक में नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट सुधार, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, भवन मानचित्र स्वीकृति, धारा 69-ए के अंतर्गत पट्टे जारी करने सहित विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (दौसा) अरविंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (लालसोट) मनमोहन मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदीचंद गंगवाल, उपखंड अधिकारी संजू मीणा, नगर विकास न्यास के सचिव गंगाधर मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिले के सभी उपखंड अधिकारी, नगर परिषद आयुक्त एवं नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है