विवाह प्रमाण पत्र से रामू को मिला कानूनी अधिकार

Jun 29, 2026 - 19:47
 0
विवाह प्रमाण पत्र से रामू को मिला कानूनी अधिकार
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार द्वारा जन कल्याण शिविर के अन्तर्गत संचालित ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। पंचायत समिति नदबई की ग्राम पंचायत नाम में सोमवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में लाभार्थी रामू पुत्र ओमप्रकाश के जीवन में विवाह पंजीयन के बनने से सकारात्मक बदलाव देखने को मिला। शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
ग्राम पंचायत नाम निवासी रामू ने बताया विवाह पंजीयन नहीं होने के कारण हमारे वैवाहिक संबंध का कोई आधिकारिक दस्तावेज उपलब्ध नहीं था। विवाह पंजीयन के महत्व और इसकी प्रक्रिया की पूरी जानकारी भी नहीं थी।
लाभार्थी रामू को ग्राम पंचायत नाम में ग्रामीण सेवा शिविर में विवाह पंजीयन की सुविधा के बारे में जानकारी मिली। नदबई उपखंड अधिकारी सचिन यादव के निर्देशन में शिविर में उपस्थित अधिकारियों के द्वारा लाभार्थी की समस्या को समझा और आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया मौके पर ही पूर्ण कराया गया और विवाह का सफलतापूर्वक पंजीकृत किया गया।
लाभार्थी को विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र प्राप्त होने के बाद वैवाहिक संबंध की कानूनी मान्यता मिलने का विश्वास और संतोष प्राप्त हुआ। अब भविष्य में किसी भी सरकारी योजना, बैंकिंग कार्य, सामाजिक सुरक्षा अथवा अन्य प्रशासनिक कार्यों में हमें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। लाभार्थी को खुशी है कि विवाह को कानूनी मान्यता मिल गई है। 
लाभार्थी रामू ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर गांव-गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है