ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान, प्रधानाध्यापक को मिला विद्यालय भूमि का पट्टा

Jul 2, 2026 - 18:49
 0
ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान, प्रधानाध्यापक को मिला विद्यालय भूमि का पट्टा

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इसी क्रम में पंचायत समिति बयाना की ग्राम पंचायत पालीडांग में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान एक प्रधानाध्यापक की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कर उन्हें विद्यालय की आबादी भूमि का पट्टा प्रदान किया गया।
ग्राम पंचायत पालीडांग के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, तरबीजपुर के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार लंबे समय से विद्यालय की आबादी भूमि का पट्टा नियम 157 के तहत प्राप्त करने के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे। आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाने के कारण उनका कार्य लंबे समय से लंबित था। ग्रामीण सेवा शिविर की जानकारी मिलने पर उन्होंने शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया। शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी दीपक मित्तल तथा सहायक शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति बयाना शिवसिंह के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों ने प्रकरण का त्वरित निस्तारण करते हुए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर विद्यालय की आबादी भूमि का पट्टा मौके पर ही तैयार कर प्रधानाध्यापक को सौंप दिया।
पट्टा प्राप्त होने पर प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए वर्षों से संजोया हुआ सपना पूरा होने जैसा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बन रहे हैं और इससे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता से मिल रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है