जिला मुख्यालय पर एचआरआरएल रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण
खैरथल (हीरालाल भूरानी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 4 जुलाई 2026 को पचपदरा (बालोतरा-बाड़मेर) स्थित एचआरआरएल रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम का प्रदेशभर में लाइव प्रसारण किया जाएगा।
इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय लाइव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन 4 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरथल के सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान रोजगार मेला उत्सव में जिले के नव नियुक्त 382 कार्मिकों को जॉइनिंग लेटर एवं वेलकम किट दिए जाएंगे।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य आमंत्रित अतिथि प्रधानमंत्री के उद्बोधन एवं उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण देखेंगे।
इसके साथ ही जिले की सभी पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों एवं स्थानीय निकायों में भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने स्तर पर ब्लॉक, ग्राम पंचायत एवं स्थानीय निकाय स्तर पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम का सफल आयोजन कराएं।


