भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मण्डल मुख्यालय पर जिला कार्यकारिणी सभा जिला मुख्य आयुक्त एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अतुल चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रारम्भ में स्काउट गाइड परम्परा अनुसार प्रार्थना से शुभारंभ हुआ।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले में भारत स्काउट गाइड गतिविधियों के विस्तार पर चर्चा करते हुए निजी संस्थाओं एवं राजकीय विद्यालयों में कब बुलबुल, स्काउट गाइड, रोवर रेंजर इकाई का अनिवार्य रूप से संचालन पर जोर दिया। उन्होंने वर्ष पर्यंत गतिविधियों में स्थानीय संघ की भूमिका की प्रशंसा की। जिला कमिश्नर एवं जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार गोपालिया ने स्काउट गाइड के माध्यम से सामुदायिक सेवा, समाज सेवा के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। जिला सचिव राजेन्द्र प्रसाद शर्मा द्वारा गत कार्यकारिणी के कार्यवृत्त का वाचन किया। सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट गिरिराज प्रसाद गर्ग ने सत्र 2025- 26 का आय व्यय विवरण तथा सत्र 2026- 27 का बजट प्रस्तुत किया जिसको सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। सी.ओ (स्काउट) देवेन्द्र कुमार मीना द्वारा सत्र 2025-26 में जिला भरतपुर की समस्त स्काउट गाइड उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सी.ओ (गाइड) कल्पना शर्मा द्वारा सत्र 2026 -27 की नवीन गतिविधियों, स्थानीय संघ रैलियों, शिविरों, कार्यक्रमों सहित प्रधानमंत्री शील्ड, उपराष्ट्रपति अवार्ड, राज्य पुरस्कार, राष्ट्रपति अवार्ड स्काउट गाइड रोवर रेंजर, दीर्घ सेवा पदक गतिविधियों की जानकारी दी। सहायक राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) गिरिराज प्रसाद गर्ग ने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों सहित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राज्य स्तर पर एडवेंचर कार्यक्रम में सभी युवा एवं अन्य सहयोगी भी सम्मिलित हों सकेंगे।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सिंघल, प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सेवर विनोद कुमार मित्तल, बृजनगर रमेश चंद शर्मा, कुम्हेर भीम सिंह, नदबई नोरतन नायक, रूपवास नरेश शर्मा, पहाड़ी हरीचन्द्र प्रजापत, सहा. जिला कमिश्नर स्काउट गाइड आशीष जिंदल, धर्मवीर सिंह, दर्शाना चावला, प्रभा गुप्ता, रश्मि चौधरी, सोनू सोनी, संयुक्त सचिव रेखा शर्मा ने राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय गतिविधियों में सहभागिता सहित स्थानीय संघ गतिविधियों के विस्तार पर जोर दिया। स्थानीय संघ सचिव शिव सिंह नदबई, भानु प्रताप सिंह भरतपुर, यादराम उच्चेन, सत्य प्रकाश शर्मा वैर, वेद प्रकाश कुम्हेर, राजवीर सिंह रूपवास, सचिन होलकर कामां, विनोद शर्मा भुसावर, बृजेन्द्र सिंह पहाड़ी, लीडर ट्रेनर द्वारका प्रसाद शर्मा, सहायक लीडर ट्रेनर मुकुट बिहारी गुप्ता, प्रकाश चन्द्र सुमन, जगदीश उपमन, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सुनिता सैन ट्रेनिंग काउंसलर सत्यलेखा वर्मा, सरला कुमारी, पूरण सिंह डांगुर, पदमा मिनोचा, हेमलता माथुर, वंदना कुमारी शर्मा, सत्येंद्र यादव, रविंद्र कृष्ण उपाध्याय, आकाश कुमार, सत्येंद्र कुमार ने ईईपी पर्यावरण कार्यक्रम सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।