ग्रामीण सेवा शिविर 2026, भरतपुर जिले मे 6 व 7 जुलाई को 20 ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर आयोजित

Jul 3, 2026 - 20:05
 0
ग्रामीण सेवा शिविर 2026, भरतपुर जिले मे 6 व 7 जुलाई को 20 ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर आयोजित
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। राजस्थान सरकार जयपुर के निर्देशानुसार जन कल्याण शिविर के अन्तर्गत ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का 15 जुलाई तक जिले की समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित किये जायेंगे। ग्रामीण सेवा शिविरों के आयोजन हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, संबंधित पीठासीन अधिकारियों द्वारा प्रातः 9.30 से सायं 6 बजे तक कैम्पों का संचालन किया जा रहा है।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि जन कल्याण शिविर के अन्तर्गत जिले के समस्त उपखण्डों की ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ग्रामीण सेवा शिविर 6 जुलाई को भरतपुर की ग्राम पंचायत जघीना एवं मूढोता, नदबई की गादोली एवं हन्तरा, भुसावर की सैंधली, वैर की रायपुर एवं हाथौडी, बयाना की महनोली एवं पुरावाई खेडा तथा रूपवास की मिल्समां, उच्चैन की बारहमाफी के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि 7 जुलाई को भरतपुर की ग्राम पंचायत माडोनी एवं चिकसाना, नदबई की डहरा, वैर की खेरलीगूजर, बयाना की नहरौली एवं गाजीपुर तथा रूपवास की जटमासी एवं मैरथा के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर एवं भुसावर की इटामडा में शहीद वीरेन्द्रकुमार राउमावि में शिविर आयोजित होंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है