स्व. प्रियांशु गोयल की स्मृति में 5 जुलाई को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
खैरथल (हीरालाल भूरानी)। लायंस क्लब शक्ति और लियो क्लब खैरथल मंडी के संयुक्त तत्वावधान में आज, 5 जुलाई को एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शक्ति क्लब के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर स्वर्गीय प्रियांशु गोयल की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का आयोजन शहर की महावर धर्मशाला में किया जाएगा, जिसका समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रहेगा।
क्लब के पदाधिकारियों ने शहर के युवाओं और आमजन से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और रक्तदान कर मानव जीवन बचाने में अपना सहयोग देने की अपील की है। शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और रक्तदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।


