दौसा जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में जिला प्रभारी मंत्री हर्षवर्धन सिंह सहित अतिथियों ने नवचयनित कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
कार्यक्रम के दौरान 2400 नवचयनित कार्मिकों को मुख्यमंत्री का बधाई संदेश एवं किट प्रदान
दौसा, (अवधेश अवस्थी) दौसा जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन शनिवार को भांकरी रोड स्थित स्व. श्री छुट्टन लाल मीणा टाउन हॉल में जिला प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नव चयनित कार्मिकों को मुख्य अतिथि हर्षवर्धन सिंह राठौड़ राज्यसभा सांसद अलका सिंह लालसोट विधायक रामविलास मीणा ने नियुक्ति पत्र वितरित किए गए तथा 2400 नवचयनित कार्मिकों को मुख्यमंत्री का बधाई संदेश एवं किट प्रदान की गई।
कार्यक्रम राज्य स्तरीय समारोह से वर्चुअल माध्यम से जुड़ा रहा, जहां पचपदरा (बालोतरा) में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रिफाइनरी सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। उपस्थित युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का संबोधन भी सुना गया।
कार्यक्रम में दौसा जिला प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, राज्यसभा सांसद अल्का गुर्जर एवं लालसोट विधायक रामविलास मीणा ने शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक पद पर चयनित ज्ञानू शर्मा, शकुन्तला मीना, पंकज बैरवा, शीतल प्रजापत, भाग्यश्री बांकावत तथा हेमराज योगी को नियुक्ति पत्र एवं किट प्रदान किए।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। पश्चिमी राजस्थान में रिफाइनरी के साथ औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेयजल, आधारभूत संरचना, परिवहन और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं तथा सरकार द्वारा बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दौसा जिले के लिए ईसरदा पेयजल परियोजना का लंबे समय से किया जा रहा इंतजार अब अंतिम चरण में है और आने वाले समय में इसका लाभ जिले को मिलेगा। उन्होंने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में राजस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि दौसा-बांदीकुई क्षेत्र विकास के नए केंद्र बनेंगे।
कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदीचंद गंगवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल, उपखंड अधिकारी संजू मीणा, नगर सुधार न्यास सचिव गंगाधर मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम निवास शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अशोक शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अंजुल गुप्ता, सहायक खनन अभियंता एलसी मीणा, विपिन जैन, भूपेंद्र सिंह, नवीन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नवचयनित कार्मिक उपस्थित रहे।


