ग्राम पंचायत तसई में ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान समस्याओं का अंबार, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Jul 6, 2026 - 17:28
 0
ग्राम पंचायत तसई में ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान समस्याओं का अंबार, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

अटल सेवा केंद्र, पेयजल, बिजली, राशन कार्ड और विधवा पेंशन सहित कई मुद्दे उठाए

कठूमर (दिनेश लेखी)। पंचायत समिति कठूमर की ग्राम पंचायत तसई में 3 जुलाई को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के दौरान प्रशासक मुकेशसिहं चौहान ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कठूमर नायब तहसीलदार रमेश चंद को विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए त्वरित समाधान की मांग की। ग्राम पंचायत प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में अटल सेवा केंद्र के निर्माण, बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, विधवा पेंशन, राशन कार्ड एवं निर्माण सामग्री भुगतान जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
प्रशासक मुकेश सिह चौहान ने दिये ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत तसई में अटल सेवा केंद्र एवं पीडब्ल्यूडी से संबंधित भवनों के निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरे पड़े हुए हैं। निर्माण कार्य रुक जाने से भवनों की स्थिति जर्जर होती जा रही है और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि अधूरे भवनों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी।
भीषण गर्मी में बिजली संकट से परेशान ग्रामीण
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में बिजली आपूर्ति नियमित नहीं हो रही है। बार-बार बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में बिजली संकट ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था को सुचारु करने की मांग की।
हर घर जल योजना पर उठाए सवाल
ग्रामीणों ने हर घर जल योजना के क्रियान्वयन पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि योजना के तहत स्वीकृत राशि का समुचित उपयोग नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र में सीमित संख्या में ही जल कनेक्शन दिए गए हैं, जबकि अधिकांश परिवार अब भी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि जलदाय विभाग के माध्यम से संचालित जलापूर्ति व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है। कई परिवारों को प्रतिदिन पानी खरीदकर अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पानी के टैंकरों से आपूर्ति के नाम पर लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है तथा गरीब परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
विधवा एवं वृद्धजन पेंशन में आ रही बाधाएं
ग्रामीणों ने शिकायत की कि विधवा एवं वृद्धजन पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर नहीं पहुंच रहा है। कई लाभार्थी कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें संतोषजनक जानकारी नहीं मिल रही। उन्होंने पेंशन संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की।
राशन कार्ड निरस्त होने से बढ़ी परेशानी
ज्ञापन में राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं का भी उल्लेख किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि कई पात्र परिवारों के राशन कार्ड बिना पर्याप्त सूचना के निरस्त कर दिए गए हैं, जिससे उन्हें सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। राशन कार्ड बहाली एवं नए पात्र परिवारों के नाम जोड़ने की मांग भी की गई।
निर्माण सामग्री भुगतान नहीं मिलने का आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्यों में सामग्री उपलब्ध कराने वाले कुछ लोगों को लंबे समय से भुगतान नहीं मिला है। संबंधित विभागों में बार-बार संपर्क करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे संबंधित परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि ग्रामीण सेवा शिविर का उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाए। उन्होंने सभी लंबित मामलों की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने तथा ग्राम पंचायत क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासियों को आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होना पड़ सकता है। ज्ञापन पर ग्राम पंचायत तसई के ग्रामीणों एवं प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर दर्ज हैं।
इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी गुरु प्रसाद यादव, कनिष्ट सहायक बबीता , नारायण सिंह, नाहरसिंह , होती सिंह ' झम्मन सिंह ' अशोक सिंह . चरन सिंह सत्येन्द्र सिंह नेत्रपाल सिंह , किरोडी सिंह, विष्णुसिह व अन्य ग्रामीण और अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है