535 प्रतिभाओं का सम्मान, शिक्षा से समाजसेवा तक उत्कृष्ट योगदान को मिला मंच

Jul 6, 2026 - 17:28
 0
535 प्रतिभाओं का सम्मान, शिक्षा से समाजसेवा तक उत्कृष्ट योगदान को मिला मंच

अलवर (दिनेश लेखी)। सामाजिक सरोकारों और सेवा गतिविधियों में अग्रणी पुरुषार्थी समिति जिला अलवर की ओर से रविवार को कंपनी बाग के सामने स्थित रिवाज रिसॉर्ट में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, खेल, समाजसेवा, रक्तदान, पत्रकारिता एवं राजकीय सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली 535 प्रतिभाओं का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया। 
मीडिया प्रवक्ता एवं समन्वयक पुरुषार्थी समिति, जिला अलवर विशाल गांधी ने बताया कि समारोह में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, अभिभावक, युवा और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
 इसके बाद समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, युवाओं, खिलाड़ियों, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पंजाबी गिद्दा एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को उत्साहपूर्ण बना दिया।
समिति के जिला अध्यक्ष कुलदीप कालरा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी प्रतिभाएं होती हैं। प्रतिभाओं का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का सम्मान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने का माध्यम भी है। 
उन्होंने कहा कि पुरुषार्थी समिति समाज में शिक्षा, संस्कार, सेवा और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और युवाओं को हरसंभव सहयोग देने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षित, जागरूक और संस्कारित समाज ही राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह युवाओं में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं और उन्हें नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं। 
उन्होंने कहा कि जब समाज अपनी प्रतिभाओं का सम्मान करता है तो उससे पूरे समाज का गौरव बढ़ता है और अन्य युवाओं को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि शिक्षा, संस्कार और संगठन किसी भी समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने युवाओं 
से भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रहित को अपने जीवन का आधार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ सेवा का भाव भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने पुरुषार्थी समिति द्वारा शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करते हैं।
मीडिया प्रवक्ता एवं समन्वयक विशाल गांधी ने बताया कि समारोह में अप्रैल 2025 से जून 2026 के बीच कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 325 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा NEET, NDA, CDS, CA, CS, IAS, IRS, UPCAT तथा नेवी सहित विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले 35 युवाओं को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 खिलाड़ियों का भी अभिनंदन किया गया।
समिति ने समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 100 समाजसेवियों, अपने जीवन में 10 या उससे अधिक बार रक्तदान करने वाले 25 रक्तवीरों, 10 पत्रकारों तथा 20 राजकीय सेवाकर्मियों को भी सम्मानित किया। इस प्रकार समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 535 प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनके उत्कृष्ट योगदान को मंच प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक राकेश अरोड़ा, खैरथल-तिजारा समाज के अध्यक्ष कपिल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, महासचिव राजेश मक्कड़, कोषाध्यक्ष राजेश सेतिया, हरमीत मेंहदीरत्ता, रमेश जुनेजा, सुदेश खम्बरा, अभिषेक तनेजा, राजेश विरमानी, जयराज मेंहदीरत्ता, देवेंद्र छाबड़ा, विशाल गांधी, लीलाधर कथूरिया, हरगोविंद मेंहदीरत्ता, तिलक चावला, बलदेव अरोड़ा, प्रमोद गाबा, पूर्व उपजिला प्रमुख रमन गुलाटी, नगर परिषद अधिकारी निशा लखानी, जिला रसद अधिकारी विनोद जुनेजा, तिलक झाम, राकेश छाबड़ा, अजय अरोड़ा, डिंपल कथूरिया, हरीश भाटिया सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश नागपाल एवं दर्शन अरोड़ा ने किया, जबकि सीमा कालरा एवं चारु चावला ने आयोजन की रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है