अलावड़ा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई, भाजपा मंडल अध्यक्ष का जन्मदिन भी हर्षोल्लास से मनाया

Jul 6, 2026 - 17:36
 0
अलावड़ा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई, भाजपा मंडल अध्यक्ष का जन्मदिन भी हर्षोल्लास से मनाया

रामगढ़ (अलवर/राधेश्याम गेरा) भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र अलावड़ा पर 6 जुलाई को भारतरत्न डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।  इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनके राष्ट्रवादी विचारों और अखंड भारत के संकल्प को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के  शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और"राष्ट्र प्रथम" का संकल्प लिया गया। 

साथ ही इस अवसर पर रामगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी आढ़तिया का जन्मदिन भी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।
इस अवसर पर भगवान सैनी आढ़ती, नवल मीणा, जेपी गुर्जर, पवन चौधरी,राजकुमार काश्यप, शशिकांत शर्मा (सिद्धार्थ), कृष्ण कुमार कालरा, विशम्बर जैन, हरपाल सिंह, रघुवीर जाटव, गुरनाम सिंह, हुकम शर्मा, चेतन सैन, उपेन्द्र सिंह, सरपंच जुम्मा खान, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है