कोरोना योद्धा स्व. सूरज शर्मा की स्मृति में विद्यालय को भेंट की शैक्षणिक व जनसुविधा सामग्री हेतु वाटर कूलर

Jul 6, 2026 - 19:32
 0
कोरोना योद्धा स्व. सूरज शर्मा की स्मृति में विद्यालय को भेंट की शैक्षणिक व जनसुविधा सामग्री हेतु वाटर कूलर

महुवा (अवधेश अवस्थी)। महुवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेरखेड़ा में चिकित्सा विभाग में एएनएम पद पर रहते हुए लगभग 20 वर्षों तक मानव सेवा करने वाली और कोविड-19 महामारी के दौरान मरीजों की जान बचाते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाली कोरोना योद्धा स्वर्गीय श्रीमती सूरज शर्मा की पावन स्मृति में उनके परिवार द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है।

स्व. सूरज शर्मा के पति राजेश शर्मा और पुत्र डॉ. दीपक शर्मा ने उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के उद्देश्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेरखेड़ा में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न जनोपयोगी सामग्री भेंट की है। इस उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

  • विद्यालय को सौंपी राहत सामग्री

शर्मा परिवार की ओर से छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी से राहत दिलाने और बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करने के लिए विद्यालय को एक वाटर कूलर, एक आरओ मशीन, छह छत के पंखे तथा विद्यार्थियों के लिए आवश्यक स्टेशनरी सामग्री सौंपी गई। इसके साथ ही जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्कूल परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधे गए।

  • वक्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय श्रीमती सूरज शर्मा के कर्तव्यनिष्ठा, सेवा भाव और मानवता के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों ने कहा कि कोरोना काल में अपनी जान की परवाह न करते हुए मरीजों की सेवा करना उनके महान व्यक्तित्व को दर्शाता है। समाजहित में उनके परिवार द्वारा किया गया यह कार्य नई पीढ़ी को सेवा और सहयोग की प्रेरणा देगा।

  • विद्यालय प्रशासन ने जताया आभार

विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुवाराम बेरवा सहित समस्त स्टाफ ने शर्मा परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल और अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। उन्होंने समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी सरकारी स्कूलों और जनकल्याण के कार्यों में आगे आकर सहयोग करने की अपील की।

इस गरिमामय कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच घनश्याम गुर्जर, पीटीआई राम खिलाड़ी मीणा, वरिष्ठ अध्यापक राजकुमार अग्रवाल, कनिष्ठ सहायक अनिल शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्व. सूरज शर्मा को श्रद्धांजलि देने व उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है