बालाहेडी ग्रामीण सेवा शिविर में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसियां वितरित; शिविर के बाद हुआ वृक्षारोपण

Jul 6, 2026 - 19:36
 0
बालाहेडी ग्रामीण सेवा शिविर में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसियां वितरित; शिविर के बाद हुआ वृक्षारोपण

महुवा। (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय बालाहेडी में राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा आवश्यक दस्तावेज पूर्ण होने पर कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान की। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचे। इस दौरान राजस्व, पेयजल, बिजली, चिकित्सा, पंचायती राज, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की गई। जिन मामलों में दस्तावेज पूर्ण पाए गए, उनका मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

  • पशुपालकों को मिली सौगात

शिविर के दौरान मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को बीमा पॉलिसियों का वितरण किया गया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पशुपालकों से इसका लाभ उठाने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपलब्धता, समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर आमजन के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं।

  • पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

शिविर के समापन के बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी उचित देखभाल करने का संदेश दिया।

शिविर में सरपंच लालन्ती देवी, सरपंच प्रतिनिधि हेमन्त मीणा, राजस्व विभाग से वीरेंद्र कुमार मीणा, अमर सिंह मीणा व दिनेश कुमार मीणा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग से देवीलाल प्रजापत, जलदाय विभाग से सुभाष मीणा, सार्वजनिक निर्माण विभाग से मुकेश सैनी, चिकित्सा विभाग से संजय कुमार बेरवा, आयुर्वेद विभाग से डॉ. सुमन मीणा, पशुपालन विभाग से डॉ. सौरभ गोयनका, ऊर्जा विभाग से बबलू मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है