मुख्य ब्लॉक शिक्षा ने संभाला भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कठूमर के प्रभारी कमिश्नर का दायित्व

Jul 7, 2026 - 18:45
 0
मुख्य ब्लॉक शिक्षा ने संभाला भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कठूमर के प्रभारी कमिश्नर का दायित्व

स्कार्फ पहनाकर किया स्वागत, संगठन को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने का लिया संकल्प

कठूमर (दिनेश लेखी)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कठूमर में मंगलवार को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भगवान सहाय शर्मा को स्थानीय संघ कठूमर के प्रभारी कमिश्नर का कार्यभार औपचारिक रूप से सौंपा गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें स्काउट स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम चौधरी, स्थानीय संघ के सचिव ओमप्रकाश गुप्ता, ए.एल.टी. स्काउट मेजर सिंह, कोषाध्यक्ष महावीर जैन एवं संतोष कुमार अवस्थी ने संयुक्त रूप से भगवान सहाय शर्मा का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें स्थानीय संघ कठूमर के प्रभारी कमिश्नर का दायित्व सौंपा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड बच्चों और युवाओं में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने वाला विश्व का अग्रणी संगठन है। संगठन की गतिविधियों को विद्यालय स्तर से लेकर समाज तक प्रभावी ढंग से संचालित करने में सभी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
नवनियुक्त प्रभारी कमिश्नर भगवान सहाय शर्मा ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय संघ कठूमर की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी, सक्रिय एवं जनहितकारी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सरोकार एवं नेतृत्व विकास से जुड़े कार्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा तथा अधिक से अधिक विद्यालयों को स्काउट एवं गाइड गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और स्काउट-गाइड आंदोलन को मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है