राजगढ में धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आयोजित हुए विशाल भंडारे

Jul 29, 2026 - 18:27
 0
राजगढ में धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आयोजित हुए विशाल भंडारे

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे सहित आसपास के समूचे ग्रामीण अंचल में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बुधवार को पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख गुरु स्थलों, मंदिरों और आश्रमों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों—गायत्री शक्तिपीठ, अलेई स्थित बारह महादेव धूनीवाले बाबा सीताराम मंदिर, काला दांता भूरासिद्ध हनुमान जी मंदिर तथा छाहर्रीन सहित विभिन्न आश्रमों में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने गुरुजनों और आराध्य देवों का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। भक्तों ने गुरुदेव के चरणों में पुष्प, वस्त्र, उपहार एवं नकद दक्षिणा भेंट कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संपूर्ण मंदिर परिसर 'गुरुदेव के जयकारों' और धार्मिक भजनों से गुंजायमान रहे।

पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न गुरु स्थलों और मंदिरों पर विशाल भंडारों (महाप्रसाद) का आयोजन किया गया। भंडारे में देर शाम तक आमजन और श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों और स्वयंसेवकों ने मुस्तैदी से व्यवस्थाएं संभालकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................