गुरु पूर्णिमा पर हाथों में पौधे लेकर छात्र-छात्राओं ने बनाई गुरु' नाम की मानव श्रृंखला

Jul 29, 2026 - 18:31
 0
गुरु पूर्णिमा पर हाथों में पौधे लेकर छात्र-छात्राओं ने बनाई गुरु' नाम की मानव श्रृंखला

सकट (अलवर)। कस्बे के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में सघन पौधरोपण अभियान का भव्य आयोजन किया गया। पर्यावरण चेतना और गुरु भक्ति के इस अनोखे संगम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्कूली विद्यार्थियों द्वारा मैदान में बनाई गई मानव श्रृंखला रही। बच्चों ने हाथों में पौधे थामकर एक साथ मैदान में 'गुरु' शब्द के आकार की आकृति बनाई। इस सुंदर दृश्य के माध्यम से नौनिहालों ने आमजन को पेड़ों की सुरक्षा करने और धरती को हरा-भरा बनाने का एक बेहद प्रभावी व भावुक संदेश दिया।

मानव श्रृंखला के शानदार प्रदर्शन के बाद पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर स्कूल परिसर और खेल मैदान के चारों ओर लगभग 500 छायादार एवं फलदार पौधे लगाए। साथ ही, इन पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों के इस नवाचार और पर्यावरण प्रेम की सभी उपस्थित प्रबुद्धजनों ने जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से  प्रधानाचार्य पूरण चंद मीना, राबाउमावि की प्रधानाचार्य ऊषा शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि फूल चंद सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल जैन, रामस्वरूप बाबूजी, मुरारी लाल जैमन, हरिकिशन मीणा, गुरु सहाय सैनी, श्रीकृष्ण मीणा और पीढ़ी मीणा सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे

पूरण चंद मीना (प्रधानाचार्य) का कहना है कि - "प्रकृति ही हमारी सबसे बड़ी गुरु है। बच्चों द्वारा बनाया गया 'गुरु' आकार और पौधरोपण का यह संकल्प समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में मील का पत्थर साबित होगा।"

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................