तिवाड़ी की ढाणी में पूजा गुर्जर के JET में चयन पर हुआ भव्य सम्मान; डीजे की धुन पर निकाली गई रैली, हीरामल जी मंदिर में लगाई धोक
उदयपुरवाटी/कोटड़ी (सुमेरसिंह राव) खंडेला क्षेत्र के तिवाड़ी की ढाणी स्थित श्री गणपति विद्यापीठ संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय की पूर्व छात्रा पूजा गुर्जर पुत्री बलराम गुर्जर का संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JET) में चयन होने पर ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार द्वारा भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। शेखावाटी परंपरा के अनुसार लाडली बिटिया को चुनरी का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच रोहिताश गुर्जर एवं भोपाल गुर्जर रहे, जबकि अध्यक्षता सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाध्यापक लोकेश राठी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुमेर सिंह राव, मंगल चंद गुर्जर तथा भंवरलाल मंचस्थ रहे।
कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी: जगदीश गुर्जर विद्यालय के संचालक जगदीश गुर्जर ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि पूजा ने कक्षा 1 से 10 तक इसी विद्यालय में अध्ययन किया है और वह बचपन से ही मेधावी रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर कठिन परिश्रम से ही जीवन में सफलता अर्जित की जा सकती है।
अभिनंदन के पश्चात विद्यालय परिसर से कांकड़ की ढाणी स्थित हीरामल जी के स्थान तक डीजे की धुन पर विशाल रैली निकाली गई। रैली के मंदिर पहुँचने पर छात्रा एवं परिजनों ने हीरामल जी के धोक लगाकर क्षेत्र की समृद्धि का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक पवन कुमार मीणा, कमलेश राणा, भोपाल सिंह, महावीर, भीम सिंह, दिनेश, मदनलाल, विनोद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय संचालक ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

