उदयपुरवाटी में गहराते जल संकट पर फूटा आक्रोश; सोमवार तक टैंकर सप्लाई शुरू नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे के नजदीक भैरू घाट में स्थित शारदा कला निकेतन में शुक्रवार को जल संघर्ष समिति की बैठक का आयोजन किया गया l जल संघर्ष समिति व अरावली चेतना संस्थान सेवा समिति की संयुक्त बैठक राम करण ब्लाक अध्यक्ष ओबीसी के मुख्य आतिथ्य में भैरूघाट शारदा कला निकेतन में की गई l रणजीत चंदेलिया प्रदेश उपाध्यक्ष पंचायत राज संगठन,विजय सिंह मील जिलाध्यक्ष पंचायत राज संगठन विशिष्ट अतिथि रहें। मीटिंग में अन्य सभी गतिविधियों को भूलकर अत्यधिक असहनीय हीटवेव व गहराते पानी संकट को लेकर इन गर्मियों में पानी के मुद्दे को प्रमुख रूप से वक्ताओं ने रखा ।
इस दौरान संयोजक एड. के के सैनी,जल संघर्ष समिति नथू राम,अध्यक्ष मोहन लाल,संरक्षक कैलाश साधक, रणजीत चंदेलिया,विजय मील,दोस्त महराणिया, मोहनलाल ने भी पेयजल मुद्दे पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि रामकरण ने भी पेयजल किल्लत को प्रायरिटी पर लेकर समाधान करने की बात कही।
नथू राम ने कहा कि अगर सोमवार तक टैंकर सप्लाई सुनिश्चित नहीं हुई तो गांव गांव आंदोलन किया जाएगा।जिसकी जवाबदेही प्रशासन की होगी। तत्पश्चात,phed aen,अनूप अग्रवाल व जिला कलेक्टर महोदय के नाम से ज्ञापन दिया गया ,,A En PHED व पीए साहब ने सोमवार तक टैंकर सप्लाई शीघ्र चालू करने का आश्वासन दिया गया।
तहसीलदार जे आर कुड़ी जी से भी मोबाइल पर बात कर आश्वासन दिया गया। फिर भी सोमवार तक पानी के टैंकर ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में नहीं शुरू किए गए तो हम लोग धरना प्रदर्शन कर बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
के के सैनी ने कहा कि जल्दी ही टैंकर सप्लाई व अन्य पेयजल समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आमरण अनशन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
मीटिंग में भुरा सैनी , संवर मल जी खटाना, रमेश गुर्जर कोट , नाथूलाल लाल सैनी , दोस्त महराणिया,मुक्ति लाल नागल, संतोष छापोली,सीताराम सैनी,तेजा राम पापडा,अक्षय मावता, तेजपाल पापडा,शिवदान सुरपुरा, गिरधारी शर्मा व अन्य दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


