लक्ष्मणगढ़ में सीपीआई का प्रदर्शन: बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और चंदा चोरी के खिलाफ बुलंद की आवाज

Aug 3, 2026 - 18:24
 0
लक्ष्मणगढ़ में सीपीआई का प्रदर्शन: बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और चंदा चोरी के खिलाफ बुलंद की आवाज

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की ओर से सोमवार को लक्ष्मणगढ़ में बढ़ती महंगाई, व्याप्त भ्रष्टाचार और कथित चंदा चोरी के मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन से पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके पश्चात सीपीआई के लक्ष्मणगढ़ सचिव अतर खां के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हुंकार भरी और उपखंड अधिकारी (SDM) के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

महंगाई और आर्थिक संकट पर सरकार को घेरा: ज्ञापन में बताया गया कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आमजन का जीना दूभर हो गया है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों ने मध्यम व गरीब परिवारों के बजट को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। नेताओं ने कहा कि रोजगार के घटते अवसरों से लोगों की आय घट रही है, लेकिन सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।

चंदा चोरी की न्यायिक जांच और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की मांग: पार्टी नेताओं ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की। इसके साथ ही राम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित चंदा चोरी मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने का आग्रह किया, ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके।

इस प्रदर्शन के दौरान तेजपाल सैनी, राजकुमार बक्शी, मनमोहन सैनी, नूरुद्दीन खां, तुलसीराम शर्मा और इमरत खां सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................