भरतपुर:जल जीवन मिशन से लाडो प्रोत्साहन तक कलक्टर की समीक्षा: अवैध शराब ठेके की जांच और श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश

Aug 3, 2026 - 18:26
 0
भरतपुर:जल जीवन मिशन से लाडो प्रोत्साहन तक कलक्टर की समीक्षा: अवैध शराब ठेके की जांच और श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश

भरतपुर (03 अगस्त) कोश्लेंद्र दत्तात्रेय 

 जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके। उन्होंने आगामी शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यों की सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए।

विभिन्न योजनाओं और अभियानों की समीक्षा:

  • पीएम कुसुम योजना व जल जीवन मिशन: कलक्टर ने कुसुम योजना के तहत बंजर भूमि पर सोलर प्लांट लगाने व कृषि पंपों के सौरकरण के लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं जल जीवन मिशन के तहत सरपंचों के सहयोग से हर घर नल कनेक्शन (FHTC) के कार्यों में तेजी लाने को कहा।

  • हरियालो राजस्थान अभियान: वन विभाग को बड़े पैमाने पर पौधारोपण करने और शिक्षा विभाग को 1 लाख 20 हजार पौधों की जियोटैगिंग का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

  • स्वास्थ्य एवं लाडो प्रोत्साहन योजना: लाडो प्रोत्साहन योजना में कम प्रगति पर चिंता जताते हुए सीएमएचओ को रूपवास उपखंड का औचक निरीक्षण करने के आदेश दिए। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं के आधार, जनाधार व अन्य दस्तावेज समय पर बनवाने, टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 14 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की स्क्रीनिंग करने तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए फॉगिंग व एंटी-लार्वा गतिविधियां चलाने के निर्देश दिए।

  • अवैध ठेके और अतिक्रमण पर सख्ती: गांव नंगलाधोर में संचालित अवैध शराब ठेके की जांच कर आबकारी अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई करने और भरतपुर उपखंड अधिकारी को श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने और कार्यालय आने वाले परिवादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में जिला परिषद सीईओ मृदुल सिंह, एडीएम प्रशासन राजीव शर्मा, एडीएम सिटी राहुल सैनी, एसडीएम भारती गुप्ता सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................