भाजपा किसान मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित: शक्तिरथ पथैना बने प्रदेश मंत्री, मोहन रारह को सह-संयोजक का जिम्मा
हलैना (विष्णु मित्तल)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के मार्गदर्शन में किसान मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस नई कार्यकारिणी में भरतपुर और डीग जिले को महत्वपूर्ण संगठनात्मक प्रतिनिधित्व मिला है।
घोषित कार्यकारिणी में भरतपुर जिले के पथैना निवासी युवा उद्योगपति व सक्रिय कार्यकर्ता शक्तिरथ सिंह पथैना को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं, डीग जिले के रारह निवासी मोहन सिंह रारह को खाद्य प्रसंस्करण सह-संयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इन दोनों नियुक्तियों से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और किसान वर्ग में खुशी की लहर है।
बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की प्राथमिकता प्रदेश मंत्री का दायित्व मिलने पर शक्तिरथ सिंह पथैना ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दिए गए भरोसे पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा करना और किसानों की समस्याओं का समाधान कराना उनकी मुख्य प्राथमिकताएं रहेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की भजनलाल सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक प्रचार-प्रसार कर लाभ पहुंचाया जाएगा।
दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं शक्तिरथ सिंह पथैना को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक बहादुर सिंह कोली, विधायक डॉ. शैलेश सिंह, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली तथा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने बधाई दी। सभी नेताओं ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा और अधिक मजबूत होगा।

